गुरुवार, 24 फ़रवरी 2011

मै जोगन बन गयी तेरी

मै तेरे प्यार मै इसी डूबी जैसे नदिया सागर
पागल हो कर झूमे दीवानी कोई बचाए आकर
मै जोगन बन गयी तेरी ....
तुम लीजो खबरिया मेरी ...
दुनियां लगने लगी अनजानी
लोग कहें सब मुझको दीवानी
ऐसी डूबी प्रेम के रंग मै
खो गयी सुध बुध मेरी
मै जोगन बन गयी तेरी
नीद आवे रात रात भर
काटूं दिन भी राह ताक कर
तेरे बिन कोई नज़र आवे
ऐसी प्रीत की डोरी
मै जोगन बन गयी तेरी
तुम लीजो खबरिया मेरी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें