सावन आयो रे ......
गाओ रे सखी री झूम झूम के
दूर दूर से आईं सहेलियां
दिल के राज सुनावें
ढूंढ़ रहीं है बिछड़े प्रेमी
मन ही मन हर्षावें ...........
सावन आयो रे .......
गाओ रे सखी री झूम झूम के
हाथों पर मेहदी है सज गयी
होठों पर है लाली
महक रहीं है फिजा घटायें
झूमे डाली डाली
सावन आयो रे ......
गाओ रे सखी री झूम झूम के
घिर घिर आवें कारे बदरा
जिअरा को डर पावें
नाचत मोर मयूर झूम कर
कोयल गीत सुनावें
सावन आयो रे ......
गाओ रे सखी री झूम झूम के
खेतों में लहलाती फसलें
दिल के तार बजावें
चूल्हे पर है चढ़ीं सेंवैयाँ
मनवा को तरसावें........
सावन आयो रे ......
गाओ रे सखी री झूम झूम के
डाल डाल पर पड़े है झूले
झूलें सखियाँ सारी
हरी हरी चूड़ी है खनकी
शोभा है अति प्यारी
सावन आयो रे ......
गाओ रे सखी री झूम झूम के
bahut khoobsurat varnan .sach sawan ke mausam aate hi hariyaali aur umange fail jaati hai har taraf .sundar ,badhiya
जवाब देंहटाएंहाथों पर मेहदी है सज गयी
जवाब देंहटाएंहोठों पर है लाली
महक रहीं है फिजा घटायें
झूमे डाली डाली
सावन आयो रे ..
sundar
सावन आयो रे ......
जवाब देंहटाएंगाओ रे सखी री झूम झूम के
दूर दूर से आईं सहेलियां
दिल के राज सुनावें
ढूंढ़ रहीं है बिछड़े प्रेमी
मन ही मन हर्षावें ...........
सावन आयो रे .......
BAHUT HEE SUNDAR RACHNA ..MAJA AA GYA PADHKAR ..
comment se word verification hata de..
जवाब देंहटाएंBAHUT HEE SUNDAR RACHNA
जवाब देंहटाएंbahut khoob,...
जवाब देंहटाएंmere blog par bhi sawagat hai..
Lyrics Mantra
thankyou